शिमला: शोघी में 17 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दो युवक गिरफ्तार …
शिमला: शोघी में 17 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दो युवक गिरफ्तार …
शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने शोघी के पास कार्रवाई करते हुए लगभग 17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।
23 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस की चेकिंग की गई। इस दौरान पंकज शर्मा (24 वर्ष), निवासी सुन्नी, शिमला तथा पियूष चौहान (21 वर्ष), निवासी सुन्नी, शिमला की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से क्रमशः लगभग 9 ग्राम और 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 225/2026 23 अक्टूबर, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।