शिमला: बस चेकिंग में 7 ग्राम चिट्टा बरामद, 25 साल का युवक गिरफ्तार
शिमला: बस चेकिंग में 7 ग्राम चिट्टा बरामद, 25 साल का युवक गिरफ्तार
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोघी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। 23 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग की गई। इस दौरान राहुल जसवाल पुत्र राजेश कुमार जसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटी, जिला शिमला के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 224/2026 दिनांक 23 अक्टूबर धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।