एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का किया सफल आयोजन

शिमला:एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,भूपेंद्र गुप्ता, ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी।

 पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि तथा निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड–इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया।

  अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे।

पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से आर. के. सैकिया और श्री एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सुश्री सरोज देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से अंजलि और सीईए से  स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

 पुरुष युगल वर्ग में, एनएचपीसी के अनूप कुमार और ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय के एम.पी. चमोली और विशाल कुमार तथा नीपको के आर.के. सनसुई और आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सरोज देवी और जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की स्वाति रावत और सोनिया तथा पीएफसी की सुश्री संध्या चावला और सुश्री सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed