अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव का आगाज, उत्सव में करीब 245 देवी-देवता हुए शामिल

  • राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ

 

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ

शिमला: सप्ताह भर आयोजित होने वाला अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव आज पारंपरिक हर्षालास एवं उत्साह के साथ आरंभ हो गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू के प्रसिद्ध ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लेकर दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी उपस्थित थीं।

दशहरा के पावन अवसर पर ज़िला और प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत समृद्ध व अद्वितीय है और इसकी विश्व भर में अलग पहचान है। प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होने वाले मेले और त्यौहार यहां के लोगां की समृद्ध परम्पराओं और धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी प्रदेश के लोगां ने अपनी समृद्ध संस्कृति और रीति-रिवाजों को संरक्षित रखा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में अवगत करवाया जाना चाहिए ताकि वे इस पर गर्व महसूस कर सकें।

राज्यपाल ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डां, निगमों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और स्टालों पर जाकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। कुल्लू दशहरा उत्सव में इस वर्ष क्षेत्र के लगभग 245 देवी-देवता शामिल हुए हैं। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह, विधायक महेश्वर सिंह, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *