भाजपा ने अपने चहेतों को नियमों के विपरीत दिए ठेके, कुछ कार्य तो ऐसे किये गए जो बनने के तुरंत बाद ही ढह गए – कुलदीप कुमार

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हमेशा ही धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने शिमला की दलित बस्तियों को कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। आज भी यह बहुत ही दयनीय स्थिति में है। 

नगर निगम शिमला के चुनाव प्रचार में कृष्णा नगर,कंगना धार,नाभा में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कुलदीप कुमार ने कहा कि नगर निगम शिमला के सभी वार्डो का कांग्रेस संतुलित व समान विकास करते हुए बिजली,पानी,सड़क व पार्किंग जैसी मूल सुविधाओं में व्यापक विस्तार करेगी।

दूसरी ओर पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने संजौली,इंजन घर,खलीनी में अपने प्रचार अभियान में कहा कि पूर्व भाजपा शासित निगम अपना दायित्व निभाने में पूरी तरह असफल रहा हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर अपने चहेतों को नियमों के विपरीत ठेके दिए गए। कुछ कार्य तो ऐसे किये गए जो बनने के तुरंत बाद ही ढह गए।इसका प्रमाण लिफ्ट के पास कार्ट रोड जो गंज की ओर जाता है आज भी देखा जा सकता हैं।  

रामलाल ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद इसके नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि  सत्ता की रिवाज बदलने का दावा करने वाली भजपा को लोग नगर निगम से भी बाहर करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम कांग्रेस का ही बनेगा। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्यशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed