हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 15 और 17 मई को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड फीडर में जीओ स्विच लगाने, एचटी लाइन की मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 17 मई को वार्ड नंबर 5, 7, 8 और 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बसंत रिजॉर्ट, बाईपास, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंगा मॉल, अप्पर गौड़ा, लोअर गौड़ा, मिडल गौड़ा, भोटा चौक, रिलायंस टॉवर, उसयाणा, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, पुलिस लाइन दोसड़का, अग्निशमन केंद्र, हथली और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

भदरूं, मनसाई, जसाई, कश्मीर और अन्य पंचायतों में 15 को बिजली बंद

नादौन: विद्युत उपमंडल धनेटा में 15 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत भदरूं, मनसाई, फाहल-प्लासी, कश्मीर, बैहरड़ और जसाई के सभी गांवों एवं पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर 15 मई को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed