शिमला: शोघी में पिकअप से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
शिमला: शोघी में पिकअप से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाए गए एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में साहिल सूद पुत्र सुशील कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी संजौली, शिमला तथा साहिल ठाकुर पुत्र देवेंद्र ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटी, जिला शिमला की संलिप्तता पाई गई।
इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में FIR No. 254/2026 15 नंवबर के तहत धारा 21, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।