मण्डी: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से निर्धारित वाहन पासिंग/फिटनेस निरीक्षण एवं ड्राइविंग लाइसेंस की तिथियों में बदलाव किया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने आज यहां बताया कि आरटीओ मंडी के तहत पूर्व में 26 नवंबर को निर्धारित वाहन पासिंग एवं फिटनेस निरीक्षण की तिथि में बदलाव कर अब इसे 30 नवंबर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आरएलए बालीचौकी के तहत पूर्व में 30 नवंबर को निर्धारित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।