धर्मशाला: शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर होगा। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रिंसीपल राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि यह परीक्षा जिला कांगड़ा के कुल 28 परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी जो 28 नवम्बर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। सभी आवेदक छात्र निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।