शिकारी माता मंदिर की ओर जाने पर लगा प्रतिबंध

मण्डी:  शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर से होंगे बंद

मण्डी:  शिकारी माता मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) थुनाग संजीत शर्मा ने आज यहां बताया कि आम नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्ज व श्रद्धालुओं के आगमन के लिए शिकारी माता मन्दिर के कपाट 20 नवम्बर से आगामी आदेशों तक पूर्णतया बंद रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिकारी माता की पहाड़ियों में शीत ऋतु में भारी बर्फबारी होती है जिस कारण आम जन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मन्दिर के कपाट दर्शन के लिए पूर्णतया बंद किए जाते हैं। संजीत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी शीत ऋतु एवं आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना के मद्देनजर शिकारी माता की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हो सकती है जिससे वहां जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।

उन्होंने आग्रह किया कि इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से शिकारी माता मन्दिर व ऊंचाई वाले स्थानों की तरफ जाने का प्रयास न करें। यदि कोई भी पर्यटक अथवा ट्रैकर्ज या स्थानीय निवासी शिकारी माता मन्दिर की ओर जाने का प्रयास करता है या उक्त आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष न० 01907 – 256740 तथा उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) थुनाग के दूरभाष नं0 01907-257666 पर सूचना दे सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed