शिमला: शांति विहार वार्ड में 23 नवंबर से शुरू होगा सड़क मेटलिंग का कार्य

शिमला: शिमला। SJPNL की 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत शांति विहार वार्ड में सड़क बहाली का कार्य प्रगति पर है। परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क को दोबारा दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।SUEZ India Pvt. Ltd. की टीम द्वारा शांति विहार वार्ड में सड़क बहाली के तहत WMM (Wet Mix Macadam) डालने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब इस मार्ग पर 23 नवंबर से मेटलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। कंपनी की टीम का लक्ष्य मेटलिंग का कार्य तेजी से पूरा करना है, ताकि सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु बनाया जा सके और स्थानीय निवासियों एवं वाहन चालकों को राहत मिल सके।

SJPNL एवं SUEZ की टीमें सड़क बहाली के कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रयासरत हैं कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि मेटलिंग कार्य के दौरान टीमों का सहयोग करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed