शिमला: कुसुम्पटी बाजार सड़क 19 से 22 अगस्त तक यातायात के लिए बंद 

बिलासपुर: 20 मई तक सुन्हाणी-सेर सड़क पर यातायात रहेगा बंद

बिलासपुर: उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि सुन्हाणी से सेर सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारु निष्पादन के लिए आगामी 20 मई तक यातायात बंद रहेगा। इस अवधि में यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी।

जारी आदेश के तहत उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात को वाया बरठीं-पनोल से झंडूता सड़क मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, वी.आई.पी. वाहन, स्कूल बसें तथा अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को इस अवधि में इस मार्ग पर आवागमन की अनुमति होगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed