शिमला : 6 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ईस्ट शिमला की टीम ने नाभाबार स्थित स्टोक्स भवन लिंक रोड पर गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों को सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पाया। पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों की स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तलाशी ली, उनसे लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में संजू पुत्र  शंकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजौली; सूरज पुत्र  जंग बहादुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी संजौली; तथा अर्जुन पुत्र  वीर बहादुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजौली, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना ईस्ट शिमला में FIR No. 110/2026 दिनांक 15.11.2026 के तहत धारा 21, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed