ऊना : ट्रक से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
ऊना : ट्रक से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
ऊना : ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में बुधवार रात हुए भीषण सड़ क हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौ त हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घाय ल हो गए।शिकायतकर्ता अमन (22) निवासी अजौली ने बताया कि बुधवार देर रात उसका दोस्त मयंक जन्मदिन के अवसर पर सभी को साथ लेकर मैहतपुर से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ अमन, मयंक, तरनजीत सिंह और अभिमन्यु कौशल सवार थे। रास्ते में संतोषगढ़ वीरभद्र चौक पर लुधियाना निवासी किरण देवी ने इनसे लिफ्ट ली और सभी एक साथ टाहलीवाल की ओर बढ़े। बुधवार रात करीब 11:45 बजे जैसे ही कार पेट्रोल पंप के पास पहुंची को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मयंक, तरनजीत और लिफ्ट लेने वाली किरण देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में आज सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।