…तो क्या अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की कोई पकड़ नहीं? : जयराम ठाकुर

 शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर बार सरकार की नाकामी पर कोई न कोई बहाना बना देते हैं और अधिकारियों पर आरोप लगा देते हैं। तो सवाल यह उठता है कि क्या मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं हैं या वह अपने हर जन विरोधी फैसले को उल्टा पड़ता देख कर सारा आरोप अधिकारियों पर मढ़ देते हैं? 6 सितंबर को सरकार हायर ग्रेड पे वापस लेने की चिट्ठी जारी करती है। जब इसमें सरकार चौतरफा घिरने लगी और और पब्लिक के बीच जाना भी मुश्किल लगने लगा तो मुख्यमंत्री ने सारा आरोप अधिकारियों पर मढ़ दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री होने के साथ ही वित्त मंत्री भी हैं और उनको बिना बताए इतनी बड़ी चिट्ठी अधिकारियों ने कैसे निकाल दी? मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूँ कि हायर ग्रेड पे को वापस लेने की चिट्ठी जारी करने वाले अधिकारियों पर उन्होंने क्या कार्रवाई की? 15 सितंबर को मुख्यमंत्री ने हायर ग्रेड पे वापस लेने के मामले की जांच के आदेश दिए थे? 6 सितम्बर को जारी चिट्ठी में हुई लापरवाही उन्हें 15 सितंबर को समझ आई। जांच आदेश को अब तक 15 दिन का समय बीत गया है, मुख्यमंत्री की जांच कहाँ तक पहुंची? जाँच में कौन-कौन अधिकारी दोषी पाया गया और उन पर क्या कार्रवाई की गई? मुख्यमंत्री को प्रदेश वासियों को बताना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed