राज्यपाल मण्डी जिला के प्रवास पर

मण्डी:  राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 5 मई, 2026 को सायं सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि ठहराव होगा। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्यपाल हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल सुंदरनगर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर बाद करीब 3.30 बजे संस्कृति सदन‌ मंडी में आयोजित सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य शामिल होंगे। इसके उपरांत सायं को‌ राज्यपाल मनाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

आगामी 7 मई, 2026 को‌ उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा। 8 मई को प्रातः वे मंडी से पालमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed