धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को बंद रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला:  विद्युत उपमंड़ल, नं-1 के सहायक अभिंयता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुडे़ 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 5 मई को सुबह 10 बज़े से शाम 5 बज़े तक या कार्य समाप्ति तक कोतवाली बाज़ार, आईपीएच काॅम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल हाॅस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाज़ार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइन्स, एक जोत काॅलोनी, चिलगाढ़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाज़ार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप (मान फिलिंग) गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर काॅलोनी चिलगाड़ी, मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, पावन दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ाा गांव, हिरू गांव, दुसला, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्र में में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मौसम खराब होने पर अगले दिन शटडाउन किया जाएगा।

तोेतारानी विद्युत उपमंडल के तहत 6 मई को बिजली बंद

धर्मशाला, 4 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने जानकारी दी कि 33/11 केवी तोतारानी सब-स्टेशन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण तोतारानी सब-स्टेशन के नड्डी, सतोवरी, धियाल, बरनेट, चांदमारी, भतल्ला, डल लेक, तोतारानी, टैंगलवुड, टीसीवी, भागसु नाग, धर्मकोट, हीरू, गलू़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 6 मई को सुबह 9ः30 बज़े से शाम 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed