हिमाचल : प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। बुधवार सुबह से कृष्णा लैब ने अस्पतालों में दोबारा टेस्ट करने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद मरीजों के सैंपल लेने और जांच की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। जांच सेवाएं बहाल होने से अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
स्वास्थ्य सचिव से वार्ता में कंपनी की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में जांच सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं।