मण्डी:  केबल ऑपरेटर की करंट लगने से मौत

मण्डी:  मंडी शहर के बीचो बीच चौहट्टा बाजार में बिजली के खंभे पर सीढ़ी के सहारे केवल तार बांध रहे केबल ऑपरेटर की करंट लगने से दुखद मौत हो गई है। मृतक केबल ऑपरेटर का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कराने व शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक केबल ऑपरेटर की पहचान 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र ओम सिंह सेन निवासी गांव सांबली डाकघर पुरानी मंडी के रूप में हुई है।

मंडी शहर में हुई इस घटना का  एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार पिछले कई सालों से शहर में केबल ऑपरेटर का काम कर रहा था। आज सुबह चौहटा बाजार में केवल तार टूटने की सूचना पाकर विजय कुमार और उसका साथी किशोरी लाल मौके पर पहंचे। विजय कुमार सीढी के सहारे बिजली के खंभे पर केबल तार बांध रहा था, वहीं किशोरी लाल सीढी पकड़े नीचे खडा था। इतने में विजय कुमार को बिजली के खंभे से करंट लग गया और वह पीठ व सिर के बल नीचे सड़क पर गिर गया। जैसी ही यह घटना घटी तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और विजय कुमार को तुरंत जोनल अस्तपाल मंडी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने विजय कुमार को मृतक घोषित कर दिया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथी किशोरी लाल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed