आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004

मेष : अपनी रणनीतियां सबके समक्ष उजागर कतई न करें। आवश्यक कार्यों के लिए किसी पर निर्भर होना उचित नहीं है। ऑफिस की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। इस सप्ताह कुछ लोगों की इच्छाओं की पूर्ति होगी तथा कठिन परिश्रम द्वारा प्राप्त उपलब्धियों से आप सभी परिस्थितियों में सहज महसूस करेंगे।

वृष: ऑफिस में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का साथ आनन्दायक रहेगा। समय का दुरूपयोग करने से इस समय बचना होगा। नवयुवक अपने सहपाठियों के साथ घुल-मिलकर रहने की कोशिश करें। महिलाओं को कुछ नयीं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षक वर्ग के लिये यह सप्ताह अच्छा रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। महिलायें अन्तर-कलह से परेशान रह सकती है।

मिथुन: प्रशासनिक से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह नौकरी करने वाले अपने उच्च अधिकारियों से सतर्क रहें और अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। यात्रा थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। कार्य-व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा अतः अपने प्रयासों को पूरे लगन के साथ निरंतर बनाये रखें।

कर्क: विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा के लिए और मनोरंजन के लिए बेहतर सप्ताह है। इसलिए कहीं घूमने-फिरने की योजना अपने परिवार या मित्रों के साथ बनायें तो बेहतर रहेगा। यदि किसी भी प्रकार की एलर्जी पहले से है तो है तो थोड़ी सतर्कता बरतें क्योंकि वह फिर सर उठा सकती है। नौकरी छोड़ कर दूसरी नौकरी पकड़ने का विचार कुछ समय के लिए टाल दें अन्यथा लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा।

सिंह: नौकरी के लिए आवेदन दे परन्तु कोई बहुत उम्मीद इस सप्ताह ना लगाएं, साथ ही वे लोग जो अपनी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं वे थोड़ा रुक जाएं। बड़े आर्थिक फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है अतः इस सप्ताह अपने कार्यों पर नज़र रखें और थोड़ा आराम के मूड में रहें। साथ ही अपने पुराने कार्यों का विश्लेषण करें और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें। सोच में कुछ नकारात्मकता रहेगी जिसके कारण कार्य स्थल पर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कन्या: बहनों के साथ सम्बन्ध थोड़ा मधुर रखें, वैसे वे हर परिस्थिति में आपके साथ हैं। गहरे पानी से दूरी बनाये रखें। रात्रि में यात्रा ना करें। भाग्य और कर्म का बहुत ही अच्छा संयोग बना हुआ है। वैसे तो आप एक अच्छे निर्णयकर्ता हैं परन्तु इस समय यह अच्छाई और अधिक बढ़ेगी। आपके स्वयं के लिए हुए निर्णय अत्यंत ही सार्थक होंगे और साथ ही आपके द्वारा दूसरों को भी दिए गए सुझाव बहुत ही अच्छे होंगे, जिससे आपको सराहना मिलेगी।

तुला: आप जिस रास्ते पर जाने की सोच रहे हैं वह आपका नहीं है, गलत स्त्री या पुरुष के संपर्क में आने का योग बन रहा है। मन बहुत चंचल रहेगा और काम से ध्यान हटेगा। पुरुष जातकों के लिए तो गलत संगत, नशे और बुरे कर्मों से बचने के विशेष प्रयास करने का समय है। प्यार करने वालों के लिए तो अत्यंत ही उत्साह वर्धक समय है। यह समय विदेशी कार्यों के लिए अत्यंत ही उपयुक्त है, आयात-निर्यात करने वालों को नए अनुबंध के साथ-साथ बहुत लाभ मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक: अपने स्वाथ्य को लेकर सचेत रहें, पूरी नींद लेने की कोशिश करें अन्यथा सर दर्द और बेचैनी के प्रभाव में आ सकते हैं। इस सप्ताह कोई ऐसा कार्य हो सकता है जिससे मन और अशांत हो। यदि इस समय को आपने आसानी से पार कर लिया तो आगे हर चुनौती छोटी लगेगी। यदि राहु या शनि की दशा चल रही है तो अधिक धैर्य की आवश्यकता पड़ेगी। धैर्य, संयम और निरंतरता यही सफलता के सबसे बड़े मंत्र हैं।

धनु: संतान से प्रसन्नता होगी और जो लोग विवाहित नहीं हैं परन्तु प्यार में लिप्त हैं उनके लिए भी बेहतर समय है। प्यार, विवाह में परिवर्तित हो सकता है। इस सप्ताह कोई भी कार्य आसानी से ना बने परन्तु यही आपकी परीक्षा भी है कि विपरीत परिस्थिति में आपका व्यवहार कैसा रहता है। आपका मन घर में और बाहर दोनों ही जगह नहीं लगेगा।

मकर:  जिंदगी में कोई नया रिश्ता पनप सकता है। प्यार करने वालों के लिए सम्बन्ध बनने-बिगड़ने का दौर चलेगा। विचारों में उद्विगन्ता के कारण मन बेचैन रहेगा और किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा, आपको चाहिए कि अपने से बड़ों और करीबियों की बातों को माने। इस सप्ताह मन और वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।

कुंभ: धन लाभ के लिए बेहतर सप्ताह है, अचानक और अप्रत्याशित आय हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और कार्य करने और उसे पूरा करने की प्रबल इच्छा रहेगी। आर्थिक हानि की प्रबल सम्भावना है विशेष कर यदि व्यापार करते हैं तो। संतान को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। कोई दुखद समाचार आपको विचलित कर सकता है जिसका सीधा असर आपके कार्य और स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

मीन: व्यापार अथवा नौकरी में कोई नया प्रयोग ना करें क्योंकि यह सप्ताह इसके लिए उपयुक्त नहीं है। खर्च बहुत अधिक होने की सम्भावना लगातार बनी हुई है। यह सप्ताह कार्य के लिए बेहतर है। किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *