भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 31 व पहली अप्रैल को

शिमला : भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष संजय सूद व मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 31 मार्च व पहली अप्रैल को दीप कमल प्रदेश कार्यालय चक्कर में होगी। बैठक अध्यक्ष सतपाल सत्ती की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रथम बैठक है। नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा नेताओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *