तनिष्क ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

हमीरपुर में खेलो इंडिया के शूटिंग सेंटर के लिए ट्रायल्स 14 को

हमीरपुर : जिला मुख्यालय के निकट अणु खुर्द में स्थित अल्माइटी एजूकेशन सोसाइटी के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल के चयन ट्रायल्स 14 अगस्त को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि इन चयन ट्रायल्स के लिए दो बेसिक राइफल्स उपलब्ध हैं, लेकिन पिस्टल शूटर्स को अपना हथियार लाना होगा।

चयनित शूटरों को खेलो इंडिया योजना के तहत नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम (एनएसआरएस) पर पंजीकृत किया जाएगा और उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 82191-20359 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed