धर्मशाला: 22 सितंबर से शुरू होगी धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा

धर्मशाला : धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट पर ढाई माह बाद 22 सितंबर से हवाई सेवा शुरू होगी। यह उड़ान सुबह 9.45 बजे गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी, जबकि चंडीगढ़ से 10.55 बजे वापस गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।

एलायंस एयर कंपनी ने धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 22 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। यह उड़ान सुबह 9.45 बजे से गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और वहां पर 10.35 बजे पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों से न्यूनतम किराया 3,458 रुपये वसूला जाएगा। वापसी पर विमान चंडीगढ़ से 10.55 बजे गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ेगा। करीब एक घंटे बाद विमान 11.55 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed