युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़; पार्टी के प्रति समर्पण व एकता से कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही – प्रतिभा सिंह

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए  कांग्रेस पार्टी में उनके उज्वल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि युवा कांग्रेस पार्टी की वह रीढ़ है  जिसकी पार्टी के प्रति समर्पण व एकता से कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। 

प्रतिभा सिंह ने युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के प्रयास करने चाहिए जिससे देश मे लोकतंत्र की रक्षा व युवाओं के अधिकारों की रक्षा हो सकें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं एक ऐसी विचारधारा है जो देश की एकता व अखंडता के लिये हमेशा ही समर्पित रही है। 

प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी में युवा कांग्रेस के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है इसलिए उन्हें पूरे समर्पण से आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed