हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 12 जून से मौसम बदलने के आसार…

हिमाचल: प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 11 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी। 12 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 जून से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। जिसके चलते 1213 जून के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

वहीं केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शनिवार तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। IMD के अनुसार, मानसून 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। फिर पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से बिहार की तरफ बढ़ेगा। 15 जून तक मानसून की वजह से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार में बारिश शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग ने हालांकि 16 मई को बताया था कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चार जून को दस्तक देने के आसार हैं, लेकिन यह अनुमानित समय से करीब पांच दिन की देरी से आ रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed