मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को दीं जन्मदिवस की शुभकामनाएं

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज उनके 53वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान जनसेवा के लिए सदैव ही समर्पण और दृढ़ता से कार्य किया है। वह लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed