चंबा सलूणी हत्याकाण्ड: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले-पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांगने वालों पर आरोप लगाकर आरोपियों का पक्ष ले रही है सरकार 

सलूणी हत्याकाण्ड: अपनी राजनैतिक ज़मीन बचाने के लिए पीड़ित परिवार के साथ नहीं खड़ी हो पा रही है कांग्रेस : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

सरकार चाहती है चम्बा जैसी जघन्य हत्याओं पर हम चुप रहें : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

हमें पीड़ित के घर जाने से रोक कर क्या छिपाना चाहती है सरकार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एनआईए जांच करवाए प्रदेश सरकार  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चम्बा हत्याकांड पर कांग्रेस की सुक्खू सरकार पीड़ित परिवार के साथ भी खड़ी नहीं हो पा रही है। आरोपितों की सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार  का एक भी नुमाइंदा 13 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार के घरतक नहीं पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया ही कहेगा कि उसने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराया है तो प्रदेश मेंअपराधियों को हिम्मत मिलेगी ही।उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाज़ी करके कांग्रेस अपनी ज़मीन मज़बूत करना चाहती है, लेकिनहिमाचल की जनता कांग्रेस को ज़मीन पर लाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को व्यवस्था परिवर्तन के नामपर वोट दिया था, समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए नहीं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेश का व्यक्तिगत कार्यों के कारण डीजीपी लंबी छुट्टी पर है। प्रदेश के मुखिया एनआईए जाँच करवाने के बदले औचित्यहीन बातें कर रहे हैं तो पुलिस के कुछ अधिकारी  राजनैतिक बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और एनआईए की जांच के बिना हम नहीं मानेंगे।नेता प्रतिपक्ष नेकहा कि सरकार एनआईए जाँच न करवा कर क्या छुपाना चाहती है, वह हिमाचल के लोगों को बताए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकारचाहती है कि इस तरह की जघन्यतम हत्यायें हो और विपक्ष ख़ामोश रहकर देखता रहे, लेकिन हम ख़ामोश बैठने वाले नहीं हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed