हमीरपुर: भारतीय थल सेना की मैकेनाइज्ड इनफेंट्री की पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ अभियान के तहत पेंशन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस शिविर में पेंशन से संबंधित सभी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने मैकेनाइज्ड इनफेंट्री से सेनानिवृत्त सैनिकों और उनके परिजनों से इस शिविर का लाभ उठाने तथा अपनी डिस्चार्ज बुक, पीपीओ की कॉपी, स्पर्श से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की कॉपी साथ लाने की अपील की है।













