CBI: कर्नाटक के डीजीपी एवं हिमाचल के प्रवीण सूद बने सीबीआई निदेशक

नई दिल्ली: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह दो साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 25 मई को अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। वह सुबोध कुमार जायसवाल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। उन्हें तीन साल पहले ही राज्य के पुलिस महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था। प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई करने वाले सूद मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें दो साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह कम से कम मई 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रवीण सूद हिमाचल के जिला कांगड़ा  परागपुर से संबंध रखते हैं जबकि इनका जन्म शिमला में हुआ। दिल्ली में आईआईटी की डिग्री प्राप्त करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा पास की। वर्तमान में कर्नाटक राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर थे,जो अब सीबीआई के निदेशक बन गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed