सोलन: तकसीम करवाने के बदले पटवारी ने मांगी रिश्वत..

सोलन : सोलन में बंदोबस्त विभाग में तैनात एक पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत के आधार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता विकास कंवर ने आरोप लगाया कि जमीन की तकसीम करवाने के बदले पटवारी ने 1,500 रुपये की मांग की थी। यह रकम गूगल पे के माध्यम से लेने के लिए पटवारी ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जांच एजेंसी को उपलब्ध करवाई है। हालांकि, रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस थाना सोलन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच एजेंसी द्वारा तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed