मण्डी: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले नगौण खड्ड और बाला सुंदरी क्षेत्रों में 4 नवंबर बुधवार को आवश्यक विद्युत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता करण गुलरिया ने दी।
उन्होंने बताया कि 250 केवीए नगौण खड्ड ट्रांसफार्मर तथा 100 केवीए बाला सुंदरी ट्रांसफार्मर से संचालित विद्युत क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूशन पैनल स्थापित करने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि 250 केवीए नगौण खड्ड ट्रांसफार्मर के अंतर्गत नगौण खड्ड क्षेत्र एवं डेंटल कॉलेज के साथ लगते घरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 100 केवीए बाला सुंदरी ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम जनता से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। मौसम एवं अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य कार्यक्रम में बदलाव भी संभव है