SBI प्रबंधक और एजेंसी प्रतिनिधि 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिमाचल: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वन विभाग का रेंज ऑफिसर गिरफ्तार

नाहन: हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब के बागनी में तैनात वन विभाग के रेंज ऑफिसर (RO) सुमंत को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  शिकायतकर्ता इकराम निवासी गांव बागनी ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अधिकारी ने उसके साले को यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी। ट्रैक्टर जब्त नहीं करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने पांवटा साहिब में जाल बिछाया। इस दौरान अधिकारी को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तेवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से काम कर रहे हैं। कोई भी सरकारी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है। रिश्वत मांगने या स्वीकार करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें बिना किसी भय के सामने लाएं। विजिलेंस ब्यूरो प्रत्येक वास्तविक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ प्राप्त करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed