केंद्र सरकार ने एक लाख सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग खारिज की

अग्निपथ योजना में केंद्र सरकार ने किया संशोधन, बढ़ाई पहले बैच की आयु सीमा

नई दिल्ली: सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के जबरदस्त विरोध के बीच केंद्र सरकार ने इसमें संशोधन किया है। अब इस योजना के तहत 23 साल तक की उम्र के युवा सेना में भर्ती हो सकेंगे जबकि उम्र सीमा 17.5 से 21 साल रखी गई है। लेकिन ऐसा सिर्फ साल 2022 के लिए ही होगा।

केंद्र ने गुरुवार को पूरे दिन योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अग्निपथ भर्ती योजना के पहले बैच के लिए ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती के लिए आयु में छूट सिर्फ एक बार दी जाएगी। पहले इस योजना के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित की गई थी। योजना की घोषणा के दो दिनों के भीतर अपने पहले संशोधन में केंद्र ने कहा, ‘इस तथ्य का संज्ञान लेते हुए कि पिछले दो साल के दौरान भर्ती करना संभव नहीं था, सरकार ने यह फैसला किया है कि 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में एकमुश्त छूट दी जाएगी।’

केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि यह बात उसके ध्यान में है कि पिछले 2 साल से सेना की भर्ती नहीं हो सकी है इसलिए 2022 में होने वाली सेना भर्ती में सरकार 2 साल की छूट देगी। इसके बाद अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की आयु सीमा 21 से बढ़कर 23 कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed