12 नवंबर 2021 का राशिफल; जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन : पंडित शशि पाल डोगरा

दैनिक राशिफल (12 नवम्बर-2021)

मेष: आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपका स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक मसाले वाले भोजन से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपने भोजन पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली संख्या : 6

वृष: व्यापार में कई गुना अधिक वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रूचि रखने वालों को आज कोई अच्छा गुरु मिल जायेगा जिसे पाकर आप काफी संतुष्ट होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7

मिथुन: दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं।
भाग्यशाली संख्या : 3

कर्क: आज दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खास हो सकते हैं। परिवार के लोग भी मददगार हो सकते हैं। अपने हुनर को प्रदर्शित करने का प्रयास कर सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

सिंह: आज आलस को त्याग कर आगे बढ़ने का समय है। अपने रुके हुए कामों पर ध्यान दें। इससे आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7

कन्या: आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका ध्यान अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रहेगा। बहुत दिनों से अटके पैसें आपको अचानक मिले जाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

तुला: हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8

वृश्चिक: आज महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को आय व पदोन्नति में बढ़ोतरी मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

धनु: आज आपकी मेहनत सफल होगी और अपने काम में आप का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा, जिससे बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से आपको थोड़ी परेशानी होगी।
भाग्यशाली संख्या : 8

मकर: बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा। किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है।
भाग्यशाली संख्या : 5

कुंभ: कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 7

मीन: मेहनत का उचित फल मिलेगा। अब बदलाव आपकी पूरी कार्यप्रणाली को बदल देगा जिससे आप समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2

पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *