हिमाचल प्रदेश लोकसभा की चारों सीटों पर ‘‘कमल’’ खिलना तय : जयराम ठाकुर

  • किशन कपूर ईमानदार एवं अनुभवी नेता : मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि राष्ट्र की बागडोर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में सौंपी जाए तथा हिमाचल प्रदेश में भी लोकसभा की चारों सीटों पर ‘‘कमल’’ खिलना तय है। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर में भाजपा शाहपुर मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, विधायक विक्रम जरयाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्हांने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के भय से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने टिकट नहीं लिए तथा इसका उदाहरण कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी देखा गया। उन्हांने कहा कि यही नहीं कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपनी इच्छा से नहीं बल्कि अपने हाईकमान के आदेश को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष के नेता कई अभियान चला रहे हों लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्हांने कहा कि देशवासी परिचित हैं कि मोदी सरकार ने ही चहुंमुखी विकास करवाया है हालांकि इससे पूर्व 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस सरकार रही। उन्हांने कहा कि उस दौरान जनता को तत्कालीन प्रधानमंत्री एवं सरकार के कार्यों की सूचना तक नहीं होती थी, लेकिन अब देश के सभी नागरिकों को मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी है। उन्हांने कहा कियही कारण है कि मतदाताओं ने ठान लिया है कि नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिनसे देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हांने कहा कि किसानों व गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने सराहनीय एवं ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्हांने कहा कि आज प्रत्येक गरीब एवं लाभार्थी के बैंक खाते में उचित समय पर धनराशि जमा हो रही है। उन्हांने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह सब मोदी की नीतियों से संभव हुआ है। उन्हांने कहा कि ऐसे में श्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश में पहली बार महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की गई, जिसके तहत देश के 50 करोड़ लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा संभव हो पाई है। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवारों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का अभूतपूर्व फैसला लिया गया है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उत्थान होगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ईमानदार एवं अनुभवी नेता हैं, इस बार किशन कपूर को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *