कोटली और रिवालसर की ओर से आने वाले चारपहिया व भारी वाहन तल्याहड़ चौक से सन्यारड़ी सड़क की ओर होंगे डायवर्ट*
*इस अवधि में भारी वाहनों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी*
मण्डी: अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी शहर में इंदिरा मार्केट के नजदीक सड़क मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से पूरा करने तथा वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर, 2026 को रात 9 बजे से 2 दिसंबर, 2026 तक कोटली और रिवालसर की ओर से मंडी शहर आने वाले सभी चौपहिया वाहनों तथा भारी वाहनों को तल्याहड़ चौक से सन्यारड़ी सड़क की ओर से भेजा जाएगा।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान भारी वाहनों के मंडी शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सामान्य दिनों में भारी वाहनों को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति रहती है, लेकिन इस अवधि में निर्धारित समय के दौरान भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने वाहन चालकों से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान शहर में यातायात की आवाजाही सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।