ताज़ा समाचार

200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, साक्षात्कार 27 व 28 नवंबर को मण्डी व सरकाघाट में

मण्डी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एयर कंडीशनिंग एवं कमर्शियल रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड की ओर से जिला रोजगार कार्यालय को कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी में पीएमआईएस ट्रेनी, अप्रेंटिसशिप तथा फिक्स्ड टर्म ऑपरेटर के पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार 27 व 28 नवंबर, 2026 को मंडी व सरकाघाट में होंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का सम्बन्धित ट्रेड में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मोटर मैकेनिक, टर्नर, पम्प ऑपरेटर अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पात्र युवक एवं युवतियां दोनों ही साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कंपनी की विनिर्माण इकाई काला अंब, जिला सिरमौर (हि०प्र०) में स्थित है, जहां चयनित अभ्यर्थियों को कार्य करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पीएमआईएस ट्रेनी एवं अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये प्रतिमाह तथा फिक्स्ड टर्म ऑपरेटर के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 20,800 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी द्वारा रियायती दरों पर भोजन, निःशुल्क चाय, नाश्ता, दो यूनिफॉर्म तथा कार्य की आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में 27 नवंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे तथा उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 28 नवंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे होंगे।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा सम्बन्धित नियोक्ता के मोबाइल नम्बर +91-96500-74838 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed