शिमला: शिमला के रोहड़ू टिक्कर के कुशैनी गांव में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 35 घर जलकर राख हो गए हैं जिससे 60 परिवार बेघर हो गए। आग पर काबू पाने के लिए गांव के लोगों व आस-पास के अन्य गांव के लोगों द्वारा भरपूर प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रही। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 3.30 बजे की है। आग से किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जबकि करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हांलाकि आग पर काबू पा लिया गया है।
इस भीषण अग्निकांड में करीब 35 मकान जलकर राख हो गए। जबकि 65 परिवार बेघर हो गए है। पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा 10-10 हजार रूपये की फौरी राहत दे दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के दो घंटे बाद पहुंची। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस आगजनी से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम रोहडू ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। डीसी और एसपी शिमला भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।