शिमला: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 7 वर्ष का कठोर कारावास
शिमला: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 7 वर्ष का कठोर कारावास
शिमला: पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 54/2020 दिनांक 16.02.2020, धारा 20 NDPS Act के तहत महेश पुत्र स्वर्गीय काली चरण, निवासी पटियाला, पंजाब, के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी से लगभग 850 ग्राम चरस बरामद की गई थी।
इस मामले में माननीय विशेष न्यायाधीश, शिमला की अदालत ने दिनांक 27 अक्टूबर को आरोपी महेश को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष का कठोर कारावास तथा ₹80,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 3 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
शिमला पुलिस द्वारा मामले की प्रभावी जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को दोषसिद्ध कर कठोर सजा दिलाई गई।
शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गिरफ्तारी से लेकर प्रभावी जांच और न्यायालय में सशक्त पैरवी तक, हर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि नशा तस्करों को कानून के तहत सजा दिलाकर समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।