सरकाघाट: चंदैश-कोलनी-ढलवान सड़क 7 से 15 अक्तूबर तक बंद; भरनाल-कोलनी वाया नाला-रा-गेहरा रहेगा वैकल्पिक मार्ग
सरकाघाट: चंदैश-कोलनी-ढलवान सड़क 7 से 15 अक्तूबर तक बंद; भरनाल-कोलनी वाया नाला-रा-गेहरा रहेगा वैकल्पिक मार्ग
सरकाघाट: लोक निर्माण विभाग द्वारा चंदैश-कोलनी-ढलवान सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के सुचारू निष्पादन एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को 7 से 15 अक्तूबर, 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
इस दौरान वाहन चालक भरनाल-कोलनी वाया नाला-रा-गेहरा सड़क मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। यह मार्ग उक्त अवधि में वैकल्पिक यातायात मार्ग के रूप में उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने संबंधित विभाग को सड़क बंद किए जाने वाले स्थानों पर आवश्यक सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।