सरकाघाट: खंड विकास अधिकारी, गोपालपुर स्थित सरकाघाट, रोहित चौहान ने बताया कि एकीकृत कृषि क्लस्टर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न पदों पर परियोजना-आधारित अस्थायी नियुक्ति के लिए पात्र एवं इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ गोपालपुर द्वारा कार्यान्वित एकीकृत कृषि क्लस्टर परियोजना के तहत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आईएफसी एंकर का एक, सीनियर सीआरपी का एक तथा विलेज सीआरपी के दो पद, कुल चार पद भरे जाएंगे। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य एवं प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।












