मण्डी: लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने सूचित किया है कि लारजी जलाशय में मानसून के बाद गाद (सिल्ट) और जमा हुए कचरे इत्यादि को हटाने का कार्य 20 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से 21 सितंबर को सुबह 6:00 बजे तक किया जाना है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड थलौट के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय ठाकुर ने आज यहां बताया कि इस दौरान लारजी बैराज के सभी गेट खोले जाएंगे और सुरक्षा की सभी ज़रूरी सावधानियां बरतते हुए जलाशय से लगभग 2000 क्यूमेक्स तक पानी छोड़ा जाएगा।












