हमीरपुर : अणु स्थित 132केवी विद्युत उप केन्द्र के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को नादौन के 33 केवी उपकेन्द्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता संवर्द्धन का कार्य किया जाना है। इस कारण भूंपल, धनेटा, सिल्ह, मझीण, अमतर, भड़ोली तथा इनके साथ के लगते क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।