शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थगित हो गया है। बुधवार को इस संबंध में राष्ट्रपति निवास से हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और राजभवन को सूचित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू का पांच से नौ मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।