शिमला:विधानसभा परिसर, शिमला में NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि से जुड़ी चिंता जाहिर की।
मुख्यमंत्री ने NSUI की माँग पर कुलपति से त्वरित बातचीत की और फीस वृद्धि की समीक्षा के लिए एक कमेटी गठित करने को कहा। साथ ही, यह भी कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सीएम बोले हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई-लिखाई आर्थिक बोझ के कारण प्रभावित न हो।