अब सुगम सेंटर से संचालित होगी डीसी ऑफिस की कॉपिंग एजेंसी ब्रांच..

हमीरपुर :  उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की कॉपिंग एजेंसी ब्रांच को कमरा नंबर 304 से शिफ्ट करके इसका संचालन उपायुक्त कार्यालय के प्रवेशद्वार की दाईं तरफ धरातल की मंजिल में स्थित सुगम संेटर में शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि यह ब्रांच कमरा नंबर 304 में संचालित की जा रही थी, लेकिन तीसरी मंजिल तक पहुंचने और इस कमरे को ढूंढने में आम लोगों को काफी दिक्कत होती थी। आम लोगों की सुविधा के लिए अब इसे धरातल की मंजिल में उपायुक्त कार्यालय के प्रवेशद्वार के दाईं तरफ स्थित सुगम सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed