हिमाचल: प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का अलर्ट…

हिमाचल: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि 22 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। 23 और 24 अगस्त को मानसून गतिविधियां काफी सीमित रह सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मध्यवर्ती क्षेत्रों के साथ ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 18 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 अगस्त को मानसून की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है, हालांकि कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 22 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होगी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed