हिमाचल: भूगोल शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 97 उम्मीदवारों का चयन

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में भूगोल के शिक्षकों के 99 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26027 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 332 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 268 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 202 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 11 और 12 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 97 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed