जोगिंदरनगर: मिनी सचिवालय परिसर के धरातल एवं ग्राउंड परिसर में स्थित वाहन पार्किंग स्थल को अनुबंध पर दिए जाने के लिए 21 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) जोगिंदर नगर के कार्यालय में खुली नीलामी आयोजित की जाएगी।
एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी की सभी शर्तें मौके पर पढ़कर सुनाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता को बोली राशि का 50 प्रतिशत नीलामी समाप्त होते ही तत्काल जमा करवाना होगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि अगले दिन सायं 4:00 बजे तक जमा करनी होगी। निर्धारित समय पर राशि जमा न करने की स्थिति में धरोहर राशि नियमानुसार जब्त कर ली जाएगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तों का अवलोकन किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी (ना.) जोगिंदर नगर कार्यालय में किया जा सकता है।