केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी..
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी..
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले राहत दी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है। जुलाई से मिलेगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा: सरकार के इस फैसले के तहत कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को महंगाई राहत का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। यानी यह बढ़ोतरी पिछली तारीख से लागू होगी। इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 10,016 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकार किए गए फॉर्मूले के अनुसार की गई है। डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जबकि डीआर बढ़ने से पेंशनर्स को फायदा होगा।